रायपुर: सुवास के पास चलती बस से नीचे गिरने से महिला की हुई दर्दनाक मौत
रायपुर क्षेत्र के सुवास के पास शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक चलती हुई बस से नीचे गिरने से महिला की मौत हो गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती सोयत थाना क्षेत्र की दातियाखेड़ी निवासी मांगीबाई चलती हुई बस से दरवाजे में से नीचे कूद गई।जिससे वह बस के टायर के नीचे आ गई।महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। महिला पेशाब को रायपुर की मोर्चरी में पहुंचाया।