भोपाल मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर संचालक सैनिक कल्याण बोर्ड ब्रिगेडियर अरुण नायर ने मोमेंटो भेंट किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर सैनिक कल्याण के लिए QR Code के माध्यम से ₹11,000 की सहयोग राशि भेंटकर पराक्रमी जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।