ललितपुर: रोड़ा मार्रा के लोगों ने राज्यमंत्री की बेटी पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया, राज्य मंत्री ने बताया निराधार
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ा मार्रा गांव के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत की बेटियों पर गरीब की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है,उक्त मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अब उक्त मामले में नया मोड़ राज्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया आरोप निराधार हैं, और मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए उक्त मामले में आगे की कारवाई जारी है।