किशनगढ़ बास: खैरथल में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 75 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | May 21, 2026
त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत तीसरे गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरतल तिजारा सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 75 प्रकरण सुन अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।