फतुहा: नदी थाना पुलिस जफराबाद स्थित एक घर में छापेमारी कर 68 लीटर विदेशी शराब के साथ दो भाइयों को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 13, 2026 नदी थाना पुलिस ने जाफराबाद स्थित एक घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 68 लीटर विदेशी शराब के साथ दो सगे भाई को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अविनाश कुमार और अभिजीत कुमार है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि दोनों विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब को अपने घर में रखकर बेचने का काम करता है। दोनो भाई के विरुद्ध सुसंगत धारा में केस दर्ज कर कारवायी कि जा रही है।