हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
जंक्शन थाना पुलिस ने लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां निकालने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। जांच अधिकारी सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया कि हमले में घायल हुए व्यक्ति के पर्चा बयान के आधार पर 6 अप्रैल को जंक्शन थाना में मामला दर्ज किया गया था।