डलमऊ: कठघर ओवर ब्रिज के पास से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
शुक्रवार को समय लगभग 6:00 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त कुल्लू पुत्र राम किशोर निवासी खरगपुर कुर्मियाना थाना डलमऊ को कटघर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।