कैमूर डीएम के नाम से फोटो का उपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया गया है। जिसके माध्यम से लोगों को भ्रमित करने और संदेश भेजने की शिकायत मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि किसी सरकारी अधिकारी के नाम से अगर कोई संदेश दिया जाता है तो सतर्क रहें सावधान रहें।