जबलपुर: भेड़ाघाट: नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR, परिजनों ने SP से लगाई गुहार
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण की खबर सामने आई है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। वही इस मामले को लेकर डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर भेड़ाघाट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।