डुमरांव: सारे प्रमाण होने के बावजूद अपनी ही जमीन के लिए दर-दर भटक रहा आवेदक, डुमरांव अंचल कार्यालय पर लगाया संगीन आरोप
Dumraon, Buxar | Jun 3, 2026 डुमरांव में भूमि विवाद से जुड़ा एक संगीन मामला सामने आया है। नया भोजपुर के कृष्णा कुमार पांडेय पिता कमला पति पांडेय ने आरोप लगाया है कि उनकी खातियानी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने फर्जी खतियान लगा कर दाखिल खारिज करा लिया है। आरोप है कि बिना जांच किए डुमरांव अंचल कार्यालय से स्वीकृति मिल गई। यह वीडियो मंगलवार की दोपहर 1 बजे का है।