कटघोरा: कटघोरा में ग्रामीणों ने SDM के दफ्तर का घेराव कर किया उग्र प्रदर्शन
Katghora, Korba | May 21, 2026 एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापित ग्रामीणों ने तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोजगार, मुआवजा और पुनर्वास के मामलों में रिश्वतखोरी और देरी से परेशान ग्रामीणों ने कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद ग्रामीण कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए।