दमोह देहात थाना पुलिस के द्वारा आज मंगलवार रात करीब 9.30 पर जुआ फड़ पर दविश देते हुए छापेमार कार्यवाही की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा के द्वारा टीम के साथ मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर हटा नाका के पास संचालित जुआ फड़ पर दविश देते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹7000 की नगदी 5 मोबाइल बरामद।