बहराइच: वजीरगंज इलाके से वैष्णो देवी के दर्शन को गया था परिवार, चोरों ने घर से नकदी समेत लाखों का सामान चुराया
शहर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी नानपारा सीओ के फालोवर परिवार समेत जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन को गए थे। यहां मकान में नकदी समेत 10 लाख की चोरी हो गई। घर पहुंचे लोगों को जानकारी हुई तो पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी राजू सिंह पुत्र देवी प्रसाद पुलिस विभाग में फालोवर हैं। उनकी तैनाती नानपारा CO के यहां पर है