पूरनपुर: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर खाता गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चांदुपुर निवासी अंकित पाल (27) पुत्र सुभाष पाल टीवीएस फाइनेंस में फाइनेंसर का काम करता था। सोमवार रात करीब दस बजे वह बाइक से काम निपटाकर अपने घर लौट रहा