महोबा: कचहरी के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई, जिससे छजमनपुरा निवासी राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति अधिक होने से संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।