आरोन: भीकमपुरा गांव के पास शादी में जा रहे बाइक सवार ने मारपीट करने के लगाए आरोप, थाना में शिकायत पर हिरासत में आरोपी
आरोन तहसील के इमलिया निवासी मुकेश इमलिया नाम के युवक ने मारपीट के आरोप लगाए है। 6 जून को जारी वीडियो में कहा, 5 जून को तीन लोग बाइक से करैया शादी में जा रहे थे। रास्ते में भीकमपुरा गांव के पास आसामाजिक तत्वों ने मारपीट की। आरोन थाना के पनवाडीहाट पुलिस चौकी में की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया है। कार्यवाही की मांग की गई है।