टेहरोली: मऊरानीपुर में कांग्रेसियों ने विधानसभा प्रभारी का जोरदार स्वागत किया
कांग्रेस के यूपी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आज रविवार को समय 4 बजे मऊरानीपुर आगमन पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। लगभग चार घंटे विलंब से आए कांग्रेस पार्टी के प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिलने का दावा किया और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के पर जमकर हमला बोला है