पटेरा: हिंडोरिया पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, कार से 25 पेटी देशी शराब बरामद, दो आरोपी फरार
Patera, Damoh | May 20, 2026 हिंडोरिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खेर माता मंदिर बांदकपुर के पास सिल्वर रंग की होंडा कार रोकने का प्रयास किया जो पुलिस को देख कर भाग गई जिसका पीछा किया तो कार को सिद्ध बाबा मंदिर के पास पकड़ लिया जिसमें आरोपी कार चालक पावन और मुकेश मौका पाकर भाग गए कार को चेक किया तो 25, पेटी देशी शराब निकली।