मुरैना नगर: मजदूरी के लाखों रुपये अटके, भूखे बच्चों के संग एसपी ऑफिस पहुंचे आदिवासी मजदूर, न्याय की गुहार
मुरैना में मजदूरी न मिलने से परेशान आदिवासी परिवार आज रविवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। शिवपुरी जिले के मजदूरों का आरोप है कि मुरैना के खबरौली के ठेकेदार ने 20 दिन काम कराने के बाद तय रकम नहीं दी।करीब डेढ़ लाख रुपए बकाया हैं।मजदूर तीन दिन से बच्चों सहित भूखे हैं,थाने में भी सुनवाई नहीं हुई, अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं।