डोमचांच: डोमचांच नगर पंचायत में छह दिनों से कचरे का अंबार, लोगों में नाराज़गी
नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र स्थित शांत कॉम्प्लेक्स और पुराना स्टेट बैंक, टैक्सी स्टैंड के सामने पिछले पांच-छह दिनों से कचरे का ढेर जमा है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बुधवार को 12 बजे बताया कि समय पर सफाई नहीं होने से इलाके में दुर्गंध फैल रही है और बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।