बालोद: महिला सशक्तिकरण: ग्राम बोरी में सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, 40 से अधिक प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
Balod, Balod | Jun 17, 2026 महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालोद ब्लॉक के ग्राम बोरी (खपरी) में महिला कमांडो एवं सहयोगी जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।