बनमनखी: सांप के डंसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बनमनखी/अररिया। अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर नगर विसरीया वार्ड नंबर 12 में बुधवार की संध्या एक दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय युवक की सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुर रहमान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, युवक खेत में मक्का की पटवन कर रहा था। इसी दौरान चूहे के बिल से दूसरे खेत में पानी जा रहा था, जिसे रोक