हज़ारीबाग: बेख़ौफ़ अपराधियों ने राह चलते युवक की गोली मारकर की हत्या, परिजनों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन झंडा चौक जाम
हजारीबाग के ओकनी निवासी विक्की सोनी की बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास विगत रात्रि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दीथी, बताया जाता है कि विक्की अपने दोस्त के साथ केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी का टायर फटने पर दोनों टायर बदल रहे थे, तभी ब्लैक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने विक्की को गोली मार दी और फरार हो गए।