ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने ग्राम खोंखरा से दो गांजा तस्करों को लगभग 4.1 किग्रा अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार
थाना सदर कोतवाली पुलिस ने ग्राम खोंखरा से चार लगभग चार किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी बाजार में कीमत करीबन ₹200000 के आसपास आंकी गई है। उक्त गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की है।