शाजापुर: तेलीवाड़ा स्थित शासकीय माफी श्रीराम मंदिर की भूमि को फर्जी तरीक़े से बेचने का आरोप, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला
शासकीय माफी श्रीराम मंदिर श्री रामद्वारा की भूमि के दस्तावेजों में कूटरचना करके काल्पनिक सर्वे नंबर चढ़ाकर उस पर कब्जा करने और फिर उसका विक्रय करके हेराफेरी करने वाले के खिलाफ तहसीलदार द्वारा पत्र के माध्यम से शिकायत कराए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।