बख्शी का तालाब: फोटोग्राफर को बर्थडे शूट के बहाने बुलाकर लूटे, लाखों के कैमरे और उपकरण लेकर फरार हुए बदमाश
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नाम पर बुलाकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। माल थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा निवासी अशोक यादव को बर्थडे पार्टी की शूटिंग के लिए बीती रात नीलांश वाटर पार्क रोड के पास बुलाया गया था। आरोप है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रोककर धमकाया।