खंडवा: NEET री-एग्जाम का काउंटडाउन शुरू: खंडवा के 6 केंद्रों पर 2486 छात्र देंगे परीक्षा, कलेक्टर-SP ने संभाली कमान
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) री-एग्जाम रविवार 21 जून को खंडवा शहर के 6 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के 2486 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।