कहरा: रहुआ मनी गांव के पास उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद
मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सिरप बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने डाक पार्सल वैन सहित एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ मनी गांव में यह बड़ी कार्रवाई की है.42 कार्टून कोडीन युक्त सिरप के साथ पार्सल वैन के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है