कहरा: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, घटना महिषी थाना के सिरवार की
मामला महिषी थाना के सिरवार गांव का है। जहां मृतिका प्रीति के पति सरोज द्वारा पत्नी को गर्भपात करवाने सौरबाजार स्थित निजी नर्सिंग होंम ले गया। जहां उसकी स्थिति बिगड़ने पर हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसे सहरसा स्थित निजी नर्सिंग होंम में भर्ती करवाया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतिका के मैके वालो ने इसे हत्या बताया।