तारानगर: चूरू सांसद राहुल कस्वां की दिशा कमेटी की बैठक में मेडिकल बायो वेस्ट से जुड़ा हैरान करने वाला मामला आया सामने
दरअसल जयपुर की एक कम्पनी इन्ट्रोमेडिक्स प्राईवेट लिमिटेड ने चूरू सहित 13 जिलों का टैण्डर ले रखा है।मेडिकल बायो वेस्ट मैनेजमेंट व ट्रीटमेंट से नहीं होने का मामला जब सांसद राहुल कस्वां के संज्ञान में आया तब उन्होंने इसकी पूरी कुण्डली खंगाली तो बड़ा मामला सामने आया।जिस पर चूरू सांसद कस्वां ने जिले के आला अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई व मामला संसद में रखेंगे।