विदिशा नगर: हलाली कॉलोनी के विष्णुदेवी मंदिर में भगवान बालाजी की प्रतिमा स्थापित
शहर की हलाली कॉलोनी स्थित प्राचीन विष्णुदेवी मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोमवार शाम 5 बजे भगवान बालाजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वर्ष 1998 में स्थापित इस मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।