न्यूज़ देशआदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का यह बयान कि पंचायती राज चुनावों में केवल प्रधान और उपप्रधान की अहमियत है तथा बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों की अहमियत केवल एक दिन की होती है, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
यह बयान उन हजारों मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों का अपमान है जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर जीत हासिल की है। बीडीसी और जिला परिषद सदस्य ग्रामीण विकास व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी भूमिका को कमतर आंकना जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी इस बयान की कड़ी निंदा करती है तथा मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करती है। लोकतंत्र में हर निर्वाचित जनप्रतिनिधि का सम्मान समान रूप से होना चाहिए, न कि किसी पद को छोटा या बड़ा बताकर जनता के जनादेश का अपमान किया जाए।
रुमित सिंह ठाकुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
#हिमाचल_मांगे_तीसरा_विकल्प_राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी
#team_रूमित_सिंह_ठाकुर
#राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी
#RDP #रादेपा
#himachalpradesh
Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 5, 2026