मैहर: बिजली कटौती और खाद-बीज संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, 7 दिन में समाधान न होने पर घेराव की चेतावनी
रामनगर। अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और खाद-बीज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने रामनगर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम एसपी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौपने के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा रही मौजूद।