कांके: रांची मेन रोड में निकला मुहर्रम का मातमी जुलूस, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2026 रांची मेन रोड में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे निकला मुहर्रम का मातमी जुलूस। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मुहर्रम के मातमी जुलूस में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। मेन रोड के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, और स्थानीय लोगों ने मातमी जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।