तमकुही राज: तमकुहीराज समउर मार्ग पर स्थित एस एस महाविद्यालय के गेट पर मनबढ़ युवकों ने छात्र पर चाकू से किया हमला
एस एस महाविद्यालय के छात्र अभिषेक गौंड़ उम्र 20 पुत्र परमेश्वर गौड़ निवासी परसौनी बरवा टोला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के ऊपर महाविद्यालय के गेट के सामने मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। सूचना पर पहुँचे परिजन घसिल युवक को सीएचसी तमकुहीराज लाये है, जहां उनका इलाज चल रहा है।