तमकुही राज: तमकुहीराज में एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
तमकुहीराज में पगली के नाम से मशहूर एक बृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद नगर के लोगों ने उसे सीएचसी तमकुहीराज पहुँचाया, जहां उसका इलाज हुआ। पगली को तमकुहीराज के लोग काफी प्रेम करते है। 20 वर्ष पूर्व वह घायल अवस्था मे मिली थी। तभी से तमकुहीराज पुलिस उसे अपने संरक्षण में रखी हुई है।