दुधि: कोलिन्डूबा गांव में चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर हुई मौत
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में नेशनल हाईवे-39 पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे मेदनीखांड लैम्पस के सामने नए चेचिस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बंधु राम के अनुसार दोनों वाहन विंढमगंज की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे। वह सड़क किनारे मवेशियों को चारा दे रहे थे।