निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस ने पशुआहार की आड़ में करोड़ों का डोडा चूरा पकड़ा, दो तस्कर किए गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुआहार की आड़ में ट्रक से ले जाया जा रहा करीब पांच सौ तिरानवे किलो डोडा चूरा जब्त किया है पुलिस ने पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा