बांधवगढ़: उमरिया पुलिस ने 48 घंटे में अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाई, दो नाबालिग हिरासत में
उमरिया जिले की मानपुर पुलिस ने अंधी हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक किशोर को रील बनाने के बहाने जंगल ले जाकर टेप से बांधकर चाकू से हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों को आज न्यायालय उमरिया में पेश किया गयाहै