सोनो: बाबा झुमराज स्थान में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, मन्नतें पूरी होने पर दी गई बकरे की बलि
Sono, Jamui | May 1, 2026 जमुई जिले अंतर्गत सोनो प्रखंड के बटिया स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज स्थान में शुक्रवार को आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। बाबा झुमराज के प्रति गहरी श्रद्धा और अटूट विश्वास के कारण दोपहर 2:00 बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र 'बाबा झुमराज के जयकारों' से गुंजायमान रहा।बाबा झुमराज को