कांके: बड़ा तालाब: युवती ने लगाई छलांग, स्थानीय युवकों ने बचाई जान, पारिवारिक तनाव से थी परेशान
Kanke, Ranchi | May 15, 2026 बड़ा तालाब में शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक युवती ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने युवती को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवती पारिवारिक तनाव से परेशान थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कस्टडी में ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में हुए आपसी झगड़े और पारिवारिक विवाद इसका कारण था।