बैराड़: सवारियों से भरी बस पलटी,16 यात्री घायल; चालक और स्टाफ मौके से फरार,घायलो का उपचार जारी
बैराड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 9:35 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ककरई गांव के पास मगर्दा-दुबेरा मार्ग पर सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक और स्टाफ घटना के बाद मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।