कटनी ग्रामीण: सड़क सुरक्षा अभियान: रीठी पुलिस की सख्त कार्रवाई
कटनी जिले के रीठी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक विनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में थाना पुलिस ने कटनी–दमोह मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया।