प्रभात पट्टन: ग्राम चरुड़ में सत साई बाबा मंदिर का हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, 7 वर्ष पूर्व हुई थी स्थापना
चरुड़ में आज सत साई बाबा मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास और धूम धाम के साथ मनाया गया। सुबह सबसे पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे गांव के सभी बड़े, बुजुर्ग, महिलाए, बच्चे, नवजवान शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि बीते सात वर्ष पहले गांव में साई बाबा के मंदिर की स्थापना की गई थी।