प्रभात पट्टन: माध्यमिक विद्यालय मासोद के भवन का प्लास्टर झड़ने से मंगल भवन में लग रही कक्षाएं, नही हो पा रही बच्चो की पढ़ाई।
मासोद के माध्यमिक विद्यालय की कक्षाए नियमित नहीं लग पा रही है, जिससे पलको में रोष व्याप्त है। वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता करने लगे है। माध्यमिक शाला के भवन के छत का प्लास्टर झड़ने के कारण ग्राम पंचायत द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए मंगल भवन में क्लास लगाई जा रही है। जहां कक्षा छठवीं से आठवीं तक क्लास लगाना है, लेकिन स्थिति विपरीत है।