बांसवाड़ा: चुड़ादा गांव में 5 साल के बच्चे ने खेल-खेल में निगला 5 रुपये का सिक्का, उपचार के लिए ऑपरेशन की तैयारी
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के चुड़ादा गांव में एक मासूम बच्चे द्वारा खेल-खेल में सिक्का निगलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुड़ादा निवासी दिनेश के पांच वर्षीय पुत्र विशाल ने खेलते समय अचानक 5 रूपए का सिक्का मुंह में डाल लिया, जो उसके गले में जाकर अटक गया। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल कुशलगढ़ ले गए।