*कलेक्ट्रेट में स्वगणना पर बैठक, स्टाफ खुद भरेगा जनगणना का फॉर्म* 16 नवंबर 2026
*जनपद बस्ती।* कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना अभियान के दृष्टिगत स्वगणना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना के संबंध में स्वगणना समस्त स्टाफ शासन की गाइडलाइन के अनुसार स्वतः परिपूर्ण कर लें। आज से यह अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। कर्मचारीगण अपने परिवार से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में बिन्दुवार जरूरी सूचनाएं संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते हुए परिपूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि मुखिया का नाम पहले, सर्विस की दशा में महिला को ही मुखिया मानते हुए गणना की जाएगी। परिवार में अविवाहित बच्चे पहले, उसके बाद विवाहित बच्चों के संबंध में गणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मोबाइल तकनीक का समुचित प्रयोग कर स्वगणना प्रक्रिया सम्पन्न करने के साथ-साथ अपने आस-पास के संबंधीजनों, मित्रों को भी गणना प्रक्रिया की जानकारी दें और उनका सहयोग करें, जिससे जनगणना का यह महाअभियान शतप्रतिशत सफलता को प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश यादव, राघव शरण शुक्ला, मो. अनवार, धनन्जय सिंह, दीपक शुक्ला, सुरजीत, मोती लाल रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, बर्मेन्द्र मिश्र, अशोक चौधरी सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता - हरि ओम प्रकाश*
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 16, 2026