गिरिडीह: सारथी-झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम आयोजित
सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम का आयोजन अभिव्यक्ति फाउंडेशन, न्यू बरगंडा, में गुरुवार को 11 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, न्यायपूर्ण बदलाव, सतत आजीविका, पर्यावरण संरक्षण एवं समुदाय आधारित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक संवाद को मजबूत करना था।