ललितपुर: ललितपुर में मंच पर चढ़ते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भव्य स्वागत किया
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर के समय जनपद ललितपुर पहुंचे।जहां उनके मंच पर चढ़ने के साथ ही लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत किया।वही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगभग 1800 करोड रुपए की विभिन्न योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।