गढ़वा: गढ़वा समाहरणालय के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने किया पदाधिकारी के साथ बैठक
Garhwa, Garhwa | Mar 15, 2024 गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर बैठक किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव की तैयारी प्राथमिकता के तौर पर करने का निर्देश दिया।